डीएम ने भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

  • स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, किसी भी प्रकार की उपचार के दौरान लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू किया जाए। जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह, डॉ. हर्ष, डॉ. नितिन, डॉ. अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

डीएम मयूर दीक्षित ने किया मनसा देवी हिल बाईपास व मन्दिर पैदल मार्ग का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.