डीएम मयूर दीक्षित ने किया मनसा देवी हिल बाईपास व मन्दिर पैदल मार्ग का निरीक्षण

  • लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कर निर्माण कार्यो को पूरा करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। मनसा देवी हिल बाईपास एवं मंदिर पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यो का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों कोदिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग से किये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, उन कार्यों को शीघ्र गुणवत्ता के आधाार पर पूर्ण किया जाए, लेकिन किसी भी कीमत पर निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया और वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वन विभाग को पहाड़ी क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधे और घास लगाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने आगामी चारधाम यात्र शुरू होने से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने और मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा कार्य को त्वरित गति देते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मनसा देवी प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों को न खड़ा होने दिया जाए। जिससे कि मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्र)ालुओं को असुविधा न होने पाए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता तथा राजा जी नेशनल पार्क के वार्डन अजय लिंगवाल, अपर सहायक अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, प्रवेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

डीएम ने भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.