मॉक ड्रिल आयोजित:  एयर अटैक की सूचना प्राप्त होने पर जनपद में निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही की

देहरादून। रात्रि एयर अटैक की सूचना प्राप्त होने पर जनपद में निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई। सूचना मिलते ही जनपद के शहरी क्षेत्रों में ब्लैक आउट लागू किया गया। शहर के चार स्थानों घंटाघर, डील रायपुर, आराघर तथा आईएसबीटी क्षेत्र में बमबारी की सूचना प्राप्त हुई।
आपदा कन्ट्रोलरूम में रात्रि 10.05 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम से एयर अटैक की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र सक्रिय कर दिया गया तथा इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।


जिला स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी स्थापित कर दूरसंचार, मोबाइल, वायरलेस एवं हॉटलाइन माध्यमों से सत्त संपर्क बनाए रखा गया। सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कंट्रोलरूम में तैनात होकर स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को भी सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया।
आपदा कन्ट्रोलरूम में पुलिस कन्ट्रोलरूम से एयर अटैक की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र सक्रिय कर दिया गया तथा इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि 10.05 बजे से 10.35 बजे तक पूर्ण ब्लैक आउट सुनिश्चित किया गया। आईएसबीटी में रात्रि 10.34 पर बम धमाका होने से भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें 04 मृतक हैं 06 गंभीर घायल हुए और 05 सामान्य घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु दून चिकित्सालय भेजा गया। बमबारी के दौरान दुश्मन द्वारा बम गिराए गए आराघर पर गिरे 10.36 बजे आराघर में बम गिरने की सूचना प्राप्त हुई बम फटा नही है तत्काल एक्सप्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोजल (ईओडी) टीम द्वारा खोज कर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अर्द्धसैनिक बलों, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
घंटाघर क्षेत्र में बमबारी के कारण निकटवर्ती बस्ती की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है तथा विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, जिसकी बहाली हेतु संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही जारी है। डील रायपुर एवं आराघर क्षेत्रों में बमबारी के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि या विशेष क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उक्त सभी स्थलों पर मॉक ड्रिल सकुशल सम्पन्न हुई।


सभी स्थलों पर सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर तैनात थे जिनमें घंटाघर में 52, आराघर में 52, आईएसबीटी में 36 तथा डील रायपुर में 12 वालिंटियर्स तैनात रहे।
भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है, ताकि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

More From Author

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.