- अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा

रायवाला ( ऋषिकेश)। प्रतीत नगर ग्राम सभा के वैदिक नगर में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर डॉ. अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम संयोजक सतपाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक नगर पहले जंगल से सटा होने के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित था, लेकिन माननीय विधायक के प्रयासों से आज क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकी हैं।
वहीं ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अग्रवाल के प्रयासों से जंगल की ओर लोहे की जाल से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जिससे जंगली जानवरों से क्षेत्रवासियों को काफी सुरक्षा मिली है और अब जानवर आबादी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाते।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग, बालवीर शाह, के.आर. पुंडीर, बलविंदर सिंह, हरपाल सैनी, विनोद, दीपा देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
