ऋषिकेश। ऋषिकेश मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने सभी को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं और सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव पाल, मंत्री राजेंद्र प्रजापति, मंत्री बाबू चौरसिया, उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, महामंत्री गुरदीप गुप्ता, महामंत्री संजय राजभर, कोषाध्यक्ष अरविंद राजभर, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री कपिल सिंह, महामंत्री परविंदर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री राहुल आहुजा सहित बड़ी संख्या में मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
