वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान में 11 मई 2026 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पोस्टर, माॅडल और अन्य सामग्री के माध्यम से वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी का सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाना था। संस्थान के सभी प्रभागों के प्रमुख, वैज्ञानिक और अधिकारी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए और अपने हाल के कार्य और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 10.30 बजे श्रीमति ऋचा मिश्रा, आई0एफ0एस, प्रभारी निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने प्रभाग प्रमुखों के साथ विभिन्न प्रभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए समाज के लाभ के लिए अपने शोध कार्यों को आगे बढाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से तैयार की गई लकडी की टाईल थी जो पानी से सुरक्षित और मजबूत है तथा पत्थर और धातु जैसी दिखती है। इसके अलावा पेडों को बीमारियों से बचाने और उन्हें विभिन्न मौसमों में बेहतर ढंग से बढने योग्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को भी दिखाया गयां। बांस उगाने की नई तकनीकें, बेहतर पौध सामग्री और अन्य उन्नत वानिकी तकनीकों को भी प्रदर्शित किया गया। वन संरक्षण प्रभाग द्वारा तीन नई फफंूद प्रजातियां Calonectria populi (कैलोनेक्ट्रिया पाॅपुली), Calonectria caudovesiculata (कैलोनेक्ट्रिया काॅडोवेसिकुलाटा) तथा Trichoderma frianum (ट्राइकोडर्मा फ्राइएनम) भी प्रदर्शित की गई। साथ ही औद्योगिक प्रदूषण को मापने की विभिन्न तकनीकों को भी समझाया गया तथा अलग अलग प्रभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए पेम्पलेट, ब्रोशर और पुस्तिकाएं भी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर संस्थान के सभी संग्रहालय बिना किसी प्रवेश शुल्क के खुले रखे गए।

 

More From Author

श्री केदारनाथ धाम में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.