श्री केदारनाथ धाम में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

  • श्रद्धालुओं ने देखा सोमनाथ, गुजरात में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

रुद्रप्रयाग। भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व दृ 1000 ल्मंते व िन्दइतवामद थ्ंपजी” कार्यक्रम के क्रम में आज श्री केदारनाथ धाम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के सोमनाथ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
श्री केदारनाथ मंदिर परिसर, आस्था पथ तथा टोकन काउंटर में लगाए गए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान सोमनाथ मंदिर की गौरवशाली परंपरा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत एवं सनातन आस्था से जुड़े संदेशों का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी लाइव प्रसारण को देखा तथा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना के संदेश को आत्मसात किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1026 ई० में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान एवं सनातन परंपरा की अविचलित यात्रा का प्रतीक माना जा रहा है।

More From Author

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी, सोनप्रयाग में शटल सेवा हेतु लाइन व्यवस्था सुचारु

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.