विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

  • संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान निर्देश

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, शिवानी गोस्वामी, मोहित शर्मा, सुनील जुगलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

देहरादून के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विधायक डॉ. अग्रवाल ने ई-रिक्शा से एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.