विधायक डॉ. अग्रवाल ने ई-रिक्शा से एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ई-रिक्शा के माध्यम से एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में आने वाले क्षेत्रीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने एआरटीओ रावत सिंह कटिहार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतीक्षालय में बैठने की क्षमता बढ़ाई जाए तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के नाम एवं पदनाम के साथ कार्यलयों की जानकारी ( प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय इत्यादि) स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुविधा हो सके।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों को लाइन में लगने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाए, जिससे व्यवस्था सुव्यवस्थित हो और सभी को समान रूप से सुविधा मिल सके।

साथ ही लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एंव ग्रीन कार्ड सम्बंधित जानकारी ली साथ ही बाहर से आये यात्रियों से उनके अनुभव जाने व कहा की हमारा प्रदेश देवभूमि कहलाता है एवं अतिथि देवो भव की तर्ज पर सभी का सम्मान करता है।

डॉ. अग्रवाल ने बहुत पहले बन चुके एटीएस केंद्र को शीघ्र शुरू करने के संबंध में संयुक्त सचिव एस.के. सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।

इस अवसर पर अधिकारी दीपक पांडे, नवीन सकलानी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व पार्षद सोनू पांडे, युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष पाल, समाजसेवी अखिलेश मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के निधन पर एम्स ऋषिकेश द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.