ऊधम सिंह नगर में ग्रामीण आजीविका एवं नवाचार आधारित गतिविधियों की IFAD टीम ने की सराहना

ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधम सिंह नगर में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत 21 मई 2026 से 22 मई 2026 तक आयोजित दो दिवसीय MTR (Mid Term Review) विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण एवं समीक्षा कार्यक्रम में IFAD टीम मेंबर्स सुश्री अयुरजाना पुंतसागदावा एवं श्री विनय तुली के साथ उपायुक्त परियोजना (Deputy Commissioner – Project) श्री नरेश कुमार तथा प्रबंधक एम एंड ई (REAP) श्री विनय गुनवंत द्वारा विभिन्न विकासखंडों में संचालित परियोजना गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मध्यावधि समीक्षा के दौरान टीम द्वारा विकासखंड जसपुर में वे-साइड अमेनिटीज तथा सीबीओ स्तर पर संचालित मशरूम यूनिट का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय समुदायों द्वारा स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। टीम ने महिलाओं एवं ग्रामीण समूहों की सक्रिय सहभागिता को परियोजना की बड़ी उपलब्धि बताया।

विकासखंड बाजपुर में टीम द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना के सहयोग से स्थापित लाइब्रेरी, पिंक ई-रिक्शा एवं “मधुवन गौशाला” (डेयरी यूनिट) का निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से गौशाला में पशुओं के गले में लगाए गए AI (Artificial Intelligence) आधारित स्मार्ट डिवाइस को देखकर टीम ने नवाचार एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग की प्रशंसा की। यह तकनीक पशुओं के स्वास्थ्य एवं गतिविधियों की निगरानी में सहायक सिद्ध हो रही है, जिससे डेयरी गतिविधियों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि हो रही है।

द्वितीय दिवस पर जनपद ऊधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी एवं परियोजना निदेशक, डीआरडीए श्री हिमांशु जोशी द्वारा IFAD टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामोत्थान रीप परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, आजीविका संवर्धन, सामुदायिक सहभागिता, कन्वर्जेंस एवं नवाचार आधारित पहलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण समुदायों पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों की जानकारी साझा की गई।

इसी क्रम में विकासखंड खटीमा में कन्वर्जेंस आधारित गतिविधियों एवं ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से संचालित लाइब्रेरी, मूंज घास ग्रोथ सेंटर, सीबीओ स्तर पर संचालित रेस्टोरेंट तथा पेवर ब्लॉक (टाइल्स मेकिंग यूनिट) का भ्रमण किया गया। टीम ने ग्रामीण उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न इकाइयों से जुड़े लाभार्थियों ने परियोजना से हुए सामाजिक एवं आर्थिक बदलावों के अनुभव भी साझा किए।

दो दिवसीय इस MTR विजिट के दौरान परियोजना की प्रगति, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की गई। टीम ने परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणामों की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर ग्रामोत्थान रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शुभंकर कुमार झा, समस्त सहायक प्रबंधक, समस्त ब्लॉक टीम एवं सीएलएफ टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

जनपद ऊधम सिंह नगर में IFAD टीम द्वारा परियोजना गतिविधियों का निरीक्षण एवं मध्यावधि समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.