विधायक डॉ. प्रेमचंद से प्रतीत नगर-रायवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में की शिष्टाचार भेंट

  • न्यूनतम दरों पर पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ग्राम सभा प्रतीत नगर-रायवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेश जुगलान के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने विश्व बैंक पोषित प्रतीत नगर अर्धनगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति शुल्क में कमी करने, पेयजल देयकों की समीक्षा करने तथा न्यूनतम दरों पर पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने तत्काल पेयजल सचिव रणवीर चौहान से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने सचिव से ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए पेयजल शुल्क में राहत प्रदान करने तथा देयकों की समीक्षा के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार का काम जनता को राहत देना है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़े विषयों पर आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस अवसर पर उप प्रधान सुषमा नकोटी, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, पंचायत सदस्य स्वाती बिष्ट, पंचायत सदस्य मेघा चौहान, नवीन चमोली, यशवंत बिष्ट, आशीष उनियाल, गोपाल रावत आदि उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.