विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं

ऋषिकेश, श्यामपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर खदरी स्थित उत्सव वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर मिष्ठान खिलाकर (सांकेतिक रूप से) कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी जहाँ बिहार मे लगातार 5 बार विधायक व मंत्री रहे वहीं कुशल संगठनकर्ता भी हैं, युवा है। उनके कार्य क्षमता को देखते हुए संघठन ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।
हाल ही में संपन्न हुए चुनावों (विशेष कर पश्चिम बंगाल) में भाजपा की प्रचंड विजय का श्रेय उनके कुशल नेतृत्व एवं संगठन क्षमता को जाता है। उन्होंने उनके जन्मदिवस पर भगवान बद्री विशाल एवं मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, सत्यपाल राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, कमला नेगी, उमेश रौथाण, पंकज भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय खंडूरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सीमांत पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.