- स्कूल कमरों के फर्श, सीसीटीवी कैमरे तथा लाइब्रेरी हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
- जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं: डॉ. प्रेमचंद

छिद्दरवाला। ऋषिकेश विधानसभा के जोगीवाला माफ़ी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम जनसैलाब में बदल गया, जब क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण जनविश्वास और अपनत्व से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए घोषणाएं करते हुए स्कूल कमरों के फर्श, सीसीटीवी कैमरे तथा लाइब्रेरी हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख समस्या रखते हुए घरों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को शिफ्ट करने की मांग की, जिस पर डॉ. अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है।
कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़ रहे, जबकि संचालन सुशीला नेगी ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म सिंह चौहान ने की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़, साहब नगर ग्राम प्रधान भावना गुरुंग, ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल भाजपा रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान रीना नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल नैथानी, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कक्कड़, पूर्व ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, मंडल उपाध्यक्ष हुकुम रांगड़ सहित अनेकों जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं।”
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास और जनसेवा की प्रतिबद्धता के साथ जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संवाद कायम है।
