- विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

ऋषिकेश। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी के दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण के दौरान ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री लाल सिंह आर्य जी का व्यक्तित्व एवं नेतृत्व अनुसूचित जाति समाज के सशक्तिकरण के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित एवं कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना होगा, ताकि सभी तक विकास की धारा पहुंचे और सामाजिक समरसता को और अधिक बल मिले। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण भाव के साथ संगठन के विस्तार एवं जनसेवा के कार्यों में जुटे रहें।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा श्री प्रकान्त कुमार, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा श्री सूरज पहरी, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा श्री आनंद सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री लक्खा सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक श्री अक्षय खेरवाल, श्री अमन कुकरेती, पार्षद मुस्कान, जिला महामंत्री एससी मोर्चा श्री जितेंद्र जी, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन पोखरियाल, श्री विनय पासवान, श्री राकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने, समाज के विभिन्न वर्गों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
