विधायक डॉ. प्रेमचंद ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ कम खाद्य तेल की थाली / सेहत से खुशहाली कार्यक्रम मे भाग लिया

ऋषिकेश/रायवाला। “12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला मंडल प्रवास के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ कम खाद्य तेल की थाली / सेहत से खुशहाली कार्यक्रम मे सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा एक साथ बैठकर भोजन भी किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इन वर्षों में केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है, जिससे देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का कार्य करें।

इस अवसर पर जिले में हो रहे कार्यक्रमों की सहसंयोजक (महिला मोर्चा जिला मंत्री) निशा बिष्ट, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना बंगवाल, जिला महामंत्री निर्मला उनियाल, रश्मि कश्यप, अनीता भट्ट, रेखा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर

पीएम मोदी के नेतृत्व में “12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.