
ऋषिकेश/ श्यामपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्यामपुर मंडल के अंतर्गत नेपाली फार्म में आयोजित प्रदर्शनी का ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न पोस्टर / बैनरो का निरीक्षण करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का एक प्रभावी माध्यम है।
डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, भाजयुमो जिला मंत्री कौशल बिजलवान, आर्यन राणा, महेंद्र राणा, निशांत शर्मा, शेखर सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
