ऋषिकेश। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए दुःखद अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का इस प्रकार असमय चले जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
इस दौरान जयपाल चौहान (दर्जाधारी), वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सुमन रावत, ममता रतूड़ी, विनोद मिश्रा, गोविंद सिंह रावत, पुनीता भंडारी, गणेश रावत, राहुल कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
