विधायक डाॅ. प्रेमचंद ने श्री जगदीश चंद्र के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान सचिव रहे श्री जगदीश चंद्र जी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र जी एक कुशल, कर्मठ एवं अनुशासित प्रशासक थे, जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली सदैव प्रेरणादायक रही और उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि श्री जगदीश चंद्र जी का असमय निधन समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और विनम्र व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

More From Author

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दुःखद अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया विधायक डॉ. प्रेमचंद ने

भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.