विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “श्री गुरु कृपा अपना घर” के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया

  • समाज के निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश/ रायवाला।  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला स्थित “श्री गुरु कृपा अपना घर” (निराश्रित बुजुर्ग एवं बच्चों का आश्रय स्थल) के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। उन्होंने कहा कि “श्री गुरु कृपा अपना घर” जैसी संस्थाएं समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में बुजुर्गों और असहाय बच्चों की देखभाल एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में इस प्रकार के आश्रय स्थल उन लोगों के लिए संबल का कार्य करते हैं, जिन्हें परिवार या समाज से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। यह संस्था उनके जीवन में नई आशा, सुरक्षा और सम्मान का वातावरण प्रदान करेगी।

डॉ. अग्रवाल ने संस्था के संस्थापक के.के. अग्रवाल एवं संचालकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक अत्यंत पुण्य एवं प्रेरणादायक कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आश्रय स्थल सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में उनकी ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विधायक डॉ. अग्रवाल ने हरिपुर कला में कार्यकर्ताओं से बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.