विधायक डॉ. अग्रवाल ने हरिपुर कला में कार्यकर्ताओं से बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की

रायवाला। हरिपुर कला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने हरिपुर कला क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने हेतु विधायक निधि से लगभग ₹24 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस राशि का उपयोग क्षेत्र में सड़क निर्माण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं पार्कों में ओपन जिम की स्थापना जैसे जनहितकारी कार्यों में किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, मनोज शर्मा, सुरेंद्र रयाल, सुनीता भंडारी, मुदित गोस्वामी, सूरज तिवारी, राजेंद्र भट्ट, राकेश गौनियाल, पूजा ग्वाड़ी, विनोद भट्ट, नितिका शर्मा, मोहित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने “श्री गुरु कृपा अपना घर” के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गंगा दशहरे पर स्नान कर पुण्य कमाया एवं जनमानस कल्याण की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.