विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गंगा दशहरे पर स्नान कर पुण्य कमाया एवं जनमानस कल्याण की कामना की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गंगा में स्नान कर समस्त जनमानस के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें माँ गंगा के प्रति श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और जीवन का आधार है।

डॉ. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि वे गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखें।

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर माँ गंगा से देश-प्रदेश की उन्नति एवं शांति की प्रार्थना की।

More From Author

विधायक डॉ. अग्रवाल ने हरिपुर कला में कार्यकर्ताओं से बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की

सीएम धामी से सुश्री सपना राणा ने की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.