विधायक डॉ. प्रेमचंद ने वीरभद्र मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने हेतु विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 64 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित और निरंतर विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय विधायक जी के समक्ष जब-जब क्षेत्र के विकास से संबंधित कोई प्रस्ताव या मांग रखी गई, उन्होंने उसे तत्परता से स्वीकार कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल, बिजली-पानी की सुदृढ़ व्यवस्था एवं विशेष रूप से स्ट्रीट लाइटों से जगमगाता क्षेत्र विकास की गाथा स्वयं बयां कर रहा है।

इस अवसर पर मनोरमा, अनिल भगवाधारी, अशोक पासवान, सुशील उनियाल, चमन कौशल, मुन्नी देवी, कुसुम देवी, सुयश मिश्रा, दुर्गा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद से पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट

“वंदे मातरम” गीत से संबंधित “राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन विधेयक” पारित होने पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने हर्ष व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.