छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीण मिले विधायक डॉ. प्रेमचंद से

  • गुलदार की आवासीय क्षेत्रों में आवाजाही तथा बंदरों के आतंक की समस्या से विधायक को अवगत कराया

ऋषिकेश। छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की आवासीय क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों तथा बंदरों के बढ़ते आतंक की समस्या से विधायक को अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे होने के कारण छिद्दरवाला में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदरों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, गुलदार की आवासीय क्षेत्रों में आवाजाही से भी ग्रामीणों में भय का माहौल है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने तत्काल प्रभागीय वन अधिकारी, देहरादून श्री वैभव से फोन पर वार्ता की। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने तथा छिद्दरवाला, गुमानीवाला, रायवाला खदरी आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे बंदरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकना प्राथमिकता है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने से पहले ही प्रभावी कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने वन विभाग को क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र राणा, संगीता गुरुंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, सुषमा थापा, रेनू छेत्री, योगमती राणा, रीता थापा, अशोक छेत्री, प्रवीण कुमार, गीता देवी, जोगमाया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

More From Author

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज

जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.