रुड़की। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा अनेक विशिष्टजनो को राखी बांधकर उनसे इस अवसर पर कोई एक बुराई छोड़ने का संकल्प कराया गया। बीके दीपिका, बीके पारुल, गोपाल नारसन ने आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और उन्हें इस पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया। बहनो ने उन्हें राखी बांधकर ईश्वरीय सौगात भी दी।
इसी तरह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को ब्रह्माकुमारीज बहनो ने राखी बांधकर उन्हें रूहानी सन्देश दिया। खानपुर विधायक उमेश कुमार, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, ऑल टाइप लीगल सर्विसेज के निदेशक डॉ. आनन्द भारद्वाज, राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग परिषद के उपाध्यक्ष आदेश सैनी, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजित सिंह, उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मेयर अनिता अग्रवाल व उनके प्रतिनिधि ललित अग्रवाल, देवाश्रम रुड़की के प्रमुख प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा आदि कई विभूतियों को पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन की बधाई देते हुए ब्रह्माकुमारीज बहनो ने उन्हें राखी बांधी।इस अवसर पर कृष्ण छाबड़ा, रश्मि त्यागी, महेंद्र सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व ब्रह्माकुमारीज बहनो ने कोतवाली सिविल लाइन्स व गुरुद्वारा पहुंचकर उन्हें ईश्वरीय सन्देश दिया और वहां मौजूद लोगों को राखी बांधी।



