विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ऋषिकेश मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, रायवाला मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ सशक्तिकरण के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा एवं चर्चा की गई।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। बूथ संगठन पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथों को मजबूत बनाने के लिए चल रहे कार्यों को और गति दी जा रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से आयोजित करने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सेवा एवं सुशासन के संकल्प को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियों एवं आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, सांसद श्रीमती बांसुरी तथा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन से की शिष्टाचार भेंट

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.