विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, सांसद श्रीमती बांसुरी तथा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी माननीय श्री राम माधव जी, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती बांसुरी स्वराज जी तथा पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रदेश एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री राम माधव जी के संगठनात्मक अनुभव एवं मार्गदर्शन, श्रीमती बांसुरी स्वराज जी तथा श्री अरविंद मेनन जी के अनुभवों से प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जाएगा।

More From Author

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.