लैंसडाउन । अभ्युदय परिवार द्वारा शनिवार को धूमधाम से इगास पर्व मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रीता नेगी व पुष्पा वर्मा ने किया । कार्यक्रम में महिलाओं ने लोक गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा । साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कब्बड्डी में चन्दा नेगी की टीम ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । अंत में महिलाओं ने भैला खेलकर दिवाली मनाई । इस अवसर पर भावना वर्मा ने कहा कि महिलाओं में इगास को लेकर काफी उत्साह था । महिलाएं जंगल से घास लकड़ी लेकर आई और खुद भैला तैयार किए । बताया कि इस बार भैला बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुबेदार मौहल्ले की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व कुमाऊनी मौहल्ले की महिलाओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर पूनम बौठियाल, रेनू चौहान, कविता बिष्ट, सविता नेगी, रजनी, अन्जू, आशा रावत, प्रियंका, पुष्पा धस्माना, निर्मला रावत, राजेश्वरी नेगी, चन्दा नेगी, गोपी, लता बिष्ट, सोनी मैन्दौली, पल्लवी, कल्पना चौहान, गीता आदि उपस्थित रही ।
- Home
- उत्तराखण्ड
- अभ्युदय परिवार ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व
Posted in
उत्तराखण्ड
अभ्युदय परिवार ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
जंगलों की सुरक्षा में अब वन पंचायतों की भूमिका होगी अहम
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
आरपी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई संपन्न
