भा.वा.अ.शि.प.-वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में वन महोत्सव–2026 का आयोजन

देहरादून। भा.वा..शि..-वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून के विस्तार प्रभाग द्वारा वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से दिनांक 24 जुलाई 2026 को संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर वन महोत्सव-2026 मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भा.वा..शि..-वन अनुसंधान संस्थान की निदेशक, श्रीमती ऋचा मिश्रा द्वारा मौलश्री (Mimusopselengi) का पौधा रोपित कर किया गया। यह वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, जैवविविधता संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

निदेशक महोदया द्वारा वृक्षारोपण के उपरांत संस्थान के सभी प्रभाग प्रमुखों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में आँवला (Emblicaofficinalis) के पौधे रोपित कर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई । इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने हरित पर्यावरण के संवर्धन, वृक्षारोपण के महत्व तथा पारिस्थितिक संरक्षण के प्रतिजन-जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

वन महोत्सव के इस आयोजन ने देश की हरित धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति वन अनुसंधान संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया तथा सभी प्रतिभागियों को एक सतत, हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

More From Author

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता के रूप में लगभग 20 चेक वितरित किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.