- ऋषिकुल यात्री पंजीकरण केंद्र में बनाए गए स्वास्थ्य जांच केंद्र में अब तक 4 हजार 254 तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा चुका है स्वास्थ्य परिक्षण
- चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा संचालित के लिए परिवहन विभाग द्वारा 13 हजार 744 वाहनों का ग्रीन कार्ड किया जा चुका है जारी
- चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गए व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का खुले मन से कर रहे है सराहना

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी अपनी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं चाक चौबंद की गई हैं।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी न हो इसके लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच केंद्र तैयार किया गया है,जिसमें अब तक 4 हजार 254 तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई है।

जल संस्थान द्वारा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराई गई है, यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में 5 स्टैंड पोस्ट लगाए गए है,इसके साथ ही बनाए गए शौचालयों में पानी की सप्लाई भी उपलब्ध कराई गई है।
नगर निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र के पास ही अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की गई है,जिसमें 10 महिला सीटर एवं 10 पुरुष सीटर शौचालय स्थापित किए गए है,इसके साथ ही पंजीकरण केंद्र एवं शौचालयों की सफाई हेतु शिफ्टवार 16 सफाई कार्मिकों की तैनाती की गई है,जो दिन रात कार्य कर रहे है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग एवं परीक्षण किया जा रहा है तथा चारधाम यात्रा के लिए 25 अप्रैल तक 13 हजार 744 वाहनों का ग्रीन कार्ड जारी किया जा चुका हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में संचालित हो रहे ढाबों,होटलों, रेस्टोरेंट एवं दुकानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। यात्रियों से ओवर रेटिंग न हो इसके लिए रेट लिस्ट चस्पा करने के सभी को निर्देश दिए जा रहे है।
चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों द्वारा जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का खुले मन से सराहना की जा रही है।मध्य प्रदेश से आए तीर्थ यात्री अनीता दसूरे ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण कराया गया है तथा पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की गई है, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
