डॉ. प्रेमचंद ने एम्स पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के खदरी ग्राम सभा निवासी हरपाल सिंह की पत्नी श्रीमती सुमन एवं उनकी दो वर्षीय पुत्री की बिजली की तार टूटने से करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मृत्यु पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने विद्युत विभाग के डायरेक्टर पीसी ध्यानी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं व्यवस्थाओं का व्यापक ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कुछ ही दिनों के अंतराल में क्षेत्र में बिजली से जुड़ी इस प्रकार की लगातार दो घटनाएं होना अत्यंत गंभीर विषय है। यह विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों और उपकरणों की नियमित जांच एवं मरम्मत में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्युत विभाग यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दोषियों के खिलाफ जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी और पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।

डॉ. अग्रवाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने वीरभद्र मंदिर में परिवार सहित भगवान की शिव पूजा की 

सीएलएफ पदाधिकारियों के साथ एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला बैठक में महिला आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.