दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, कैबिनेट मंत्री व मेयर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रुड़की। रुड़की में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नेहरू स्टेडियम में बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ और दलदल की स्थिति बनने से आयोजन की व्यवस्थाएं दुरुस्त करना नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्टेडियम का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा होने की बात कही है।

दरअसल, रुड़की के नेहरू स्टेडियम में दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मैदान में कई जगह गड्ढे, कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है। ऐसे में आयोजन के दौरान लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान को तैयार करना नगर निगम के लिए बड़ी जिम्मेदारी बन गया है। आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल और मुख्य नगर आयुक्त ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैदान की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम मैदान में बने गड्ढों को भरने और जमीन को समतल करने के काम में जुटी है ताकि दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि नेहरू स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है और इसे दिसंबर महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। स्टेडियम के तैयार होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल, दशहरा पर्व से पहले नेहरू स्टेडियम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

More From Author

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

महानवमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में कन्या पूजन एवं कन्या भोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.