एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 6 निरीक्षक व 5 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

  • तेज तर्रार इंस्पेक्टर चन्द्रभान सिंह को कोतवाली ज्वालापुर की कमान सौपी

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद में छह निरीक्षक और पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर, निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर, निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से निकाल कर कोतवाली ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौपी है। वहीं निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा, निरीक्षक अमरजीत सिंह को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद और निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर की बागडौर सौपी गई है। वहीं दरोगाओं में उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से निकाल कर कोताली मंगलौर के एसएसआई की जिम्मेदारी दी है, तो घ्उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को कोतवाली भगवानपुर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला, उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद, उपनिरीक्षक अजय शाह को थानाध्यक्ष झबरेडा से पुलिस कार्यालय और उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को कोतवाली बहादराबाद से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

More From Author

गंगा तट पर स्वच्छता का संकल्प: शिव गंगा क्लीनिंग ट्रस्ट के अभियान में NCC कैडेट्स और स्थानीय टीम की सक्रिय भागीदारी

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.