जनपद हरिद्वार में खनन प्रक्रिया शुरू

  • आगामी खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन संक्रियाएं प्रारंभ
  • डीएम ने न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन के दिए निर्देश

हरिद्वार। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में आगामी खनन सत्र 2026-27 की समस्त खनन संक्रियाएं 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में शासन के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2026 से सभी खनन संक्रियाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि खनन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनन प्रक्रिया के दौरान उच्च न्यायालय नैनीताल एवं एनजीटी, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेशों का भी पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

More From Author

नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान, 20 दोपहिया सीज

कांग्रेस का मेला प्रशासन पर फुटपाथ निर्माण के नाम पर बजट को ठिकाने लगाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.