कांग्रेस का मेला प्रशासन पर फुटपाथ निर्माण के नाम पर बजट को ठिकाने लगाने का आरोप

  • भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया गलत बयानबाजी व जनता को भ्रमित करने का आरोप

हरिद्वार। मेला प्रशासन द्वारा कुंभ मेले में पैदल लोगों के लिए चलने के लिए भगत सिंह चैक से लेकर बिल्केश्वर कालोनी तक सडक किनारे कराये जा रहे फुटपाथ निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मेला प्रशासन समेत प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने निर्माण कराये जा रहे फुटपाथ स्थल पर पहुंचकर फुटपाथ निर्माण के नाम पर कुंभ मेले के बजट को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन करोडो रूपये का बजट को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। जिसका लाभ ना तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा और ना ही स्थानीय नागरिकों को ही मिलेगा। वहीं भाजपा के जिला सह संयोजक आपदा प्रबंधान अध्यक्ष अरूण कुमार तिवारी ने कांग्रेस पर औछी राजनीति करने तथा जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धाामी की सरकार हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत हरिद्वार को सुन्दर, स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को हरिद्वार में हो रहे विकास कार्य हजम नहीं हो रहे और विकास कार्यो को भ्रष्टाचार का नाम देकर ओच्छी राजनीति की जा रही है। भगत सिंह चैक व्यापार मण्डल के सदस्य विजय सिंह ने कहा कि कुंभ मेल के आयोजन से पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार और मेला प्रशासन की ओर से विकास के कार्य निरन्तर किये जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेसी नेता मेला प्रशासन और प्रदेश की धाामी सरकार पर मेले के बजट को ठिकाने लगाने के आरोप लगा रहे है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं हैं और शहर में हो रहे विकास कार्यो को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि शहर की जनता द्वारा हरिद्वार में हो रहे विकास कार्यों को सराहना किया जा रहा है। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, कल्लू टपरवाल, राजेश चैहान, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

More From Author

जनपद हरिद्वार में खनन प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री धामी ने जयंती के अवसर पर पूर्व पीएम स्व. शास्त्री को स्मरण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.