जिलाधिकारी और एसएसपी ने कांवडियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल और जूस किया वितरित

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चैक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्र को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

More From Author

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी

नगर निगम हरिद्वार का अनोखा नवाचार, स्मार्ट सोलर बिन का कांवड़ मेले में ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.