खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर बरती जा रही शतर्कता: खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी के निर्देश

  • तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो
हरिद्वार। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, एंव पवन कुमार के साथ सुभाष घाट, कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग, दिल्ली नेशनल हाईवे, एवं रावली महदूद स्थित ढाबों, कैंटीन, होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण टीमों द्वारा किया गया।
कुल 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, तथा मौके से प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 09 खाद्य पदार्थों-पनीर-02, खुला मसाला-01, तैयार खाद्य पदार्थ-01, राजमा साबुत 01 तथा 04 बेकरी उत्पाद शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं जैसे कि-अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थो का संग्रह एवं निर्माण करने, खाद्य पदार्थो में बाह्य अखाद्य पदार्थो के मिलने, बासी एवं सडे गले खाद्य पदार्थो का प्रयोग करने, अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा फूड लाईसेन्स प्रस्तुत न करने पर कुल 09 खाद्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को नोटिस जारी किये गए। साथ ही खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य लाईसेन्स एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये गये, जिसमें विभागीय टोल फ्री नम्बर अंकित हो।
      खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर 02 ढाबों से कुल 4 किलो० खुला बदबूदार पनीर तथा एक ढाबे से कुल 12 खुला मसाले को नष्ट कराया।
        चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

More From Author

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: हरिद्वार में आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान

देसराज कर्णवाल ने बहुउद्देशीय शिविर में जनसमस्याएं सुनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.