महाराज ने “चाई गांव, जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुःख जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने चमोली जनपद में “चाई गांव, जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

श्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के साथ-साथ सभी पहलुओं की भी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

श्री महाराज ने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक राहत एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं।

More From Author

अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन – सनातन शास्त्र शुद्धि

आस्था, अनुशासन, साधना, सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दण्डवत यात्रा : म.मं. स्वामी करौली शंकर महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.