महामहिम राज्यपाल पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट, भव्य स्वागत

पंतनगर। महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर कुलपति पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवेन्द्र कुमार कश्यप व अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण की जानकारी लेने के उपरांत लोक भवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किये।


इस अवसर पर निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र चैधरी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला आदि मौजूद थे।

More From Author

नानकमत्ता में माननीय मुख्यमंत्री का पुष्प व फूलमालाओं से भव्य स्वागत

शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए 12603 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.