मुख्य अभियंता ने बदानी ताल सौंदर्यीकरण व आरसेटी भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विभु विश्वामित्र रावत ने बुधवार को जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित बदानी ताल सौंदर्यीकरण कार्य तथा आरसेटी भवन, रुद्रप्रयाग के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्माण मानकों का विस्तार से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता की तकनीकी विशेषज्ञ टीम द्वारा निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे मटेरियल की टेस्टिंग भी की गई, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता के साथ तथा तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर तकनीकी टीम में अधिशासी अभियंता (मुख्यालय) मुकेश भट्ट, सहायक अभियंता एल.पी. भट्ट, अधिशासी अभियंता रुद्रप्रयाग डॉ. मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी, अरुण गुसाईं सहित अन्य अपर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

More From Author

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.