मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए ₹ 38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 3.44 करोड़, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज गूलरभोज तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) हेतु ₹ 8.66 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ओल्ड एन०एच० 125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य हेतु ₹ 6.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में चण्डाक मार्ग का सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 6.08 करोड़ तथा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत बाह्य न्यायालय, ऊखीमठ के टाईप-1 के 02 आवासों, टाईप-2 के 04 आवासों एवं टाईप-3 के 02 आवासों के प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹ 7.66 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन

मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.