मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन श्री पंकज चड्ढा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और श्री पंकज चड्ढा के मध्य उद्योग, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस दौरान उद्योग एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के प्रतिनिधि भरत सिंह बिष्ट ने की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.