मुख्यमंत्री धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट

गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक श्री अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिवार के नौनिहालों से मिलकर उन्हें स्नेह एवं शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

More From Author

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.