निर्मल आश्रम द्वारा 23 जरूरतमंद लडकियों/ महिलाओं को सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र दिया

ऋषिकेश। ‘निर्मल आश्रम, ऋषिकेश’ में संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य महन्त बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संस्था के सचिव संत जोध सिंह महाराज जी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे पूर्णतया नि:शुल्क हरि कृपा सिलाई केन्द्र, ऋषिकेश में विगत एक वर्ष में प्रशिक्षित 23 जरूरतमंद लडकियों/ महिलाओं को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया।

उक्त ’हरि कृपा सिलाई केन्द्र’ में प्रत्येक वर्ष गरीब व असहाय महिलाओं को एक वर्ष का नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाती है। संस्था का उद्देश्य निर्धन व असहाय महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाना है।

इस अवसर पर संस्था के श्री एस. एन. सूरी., श्रीमती रेनू सूरी, स. हरमनप्रीत सिंह, श्री दिनेश शर्मा, स. गुरजिंदर सिंह, स. हरप्रीत सिंह जी, स0 चरणजीत सिंह जी एंव सिलाई केन्द्र की मुख्य संचालिका बीबी परमजीत कौर उपस्थित थे।

More From Author

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संदेश

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.