पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने प्रतिभाशाली बेटियों की उल्लेखनीय सफलता पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों की उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश निवासी मीनाक्षी भाटिया को “उपजिलाधिकारी” पद पर चयनित होने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी माता जी को शौल ओढ़ाकर बधाई दी इसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र की होनहार बेटी नैना अग्रवाल के “वाणिज्य कर अधिकारी” पद पर चयन होने पर उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मीनाक्षी भाटिया ने विषम परिस्थितियों में यह सफलता प्राप्त की है। उनके पिता का साया उनके साथ नहीं है, वहीं कुछ समय पूर्व उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया का भी “ जिला सांख्यकी अधिकारी” के पद पर चयन हुआ था, जो पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन बेटियों ने न केवल ऋषिकेश क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जितेंद्र पाल पाठी, मंडल महामंत्री हर्ष पाल, विनोद अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शिल्पा भाटिया, नीलम भाटिया आदि मौजूद रहे।

More From Author

जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को मिलेगी और गति

चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘ : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.