पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद ने प्रदेश संगठन मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश संगठन मंत्री श्री फणीन्दर नाथ शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा-वार्ता हुई।

भेंट के दौरान संगठन की गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है, जो राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक समन्वय और सामूहिक प्रयासों से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनहित और प्रदेश के विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।

More From Author

परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.