प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

  • कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा
  • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही राज्य सरकार : सीएम धामी

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More From Author

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

“आंगन मिलन सेवा” जैसे कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: डॉ. प्रेमचंद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.