पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना फार्म

हरिद्वार। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन  एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य बीएलओ के माध्यम से घर – घर जाकर त्वरित गति से किया जा रहा है।
     बीएलओ श्रीमती कविता पाल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पहुंच कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा  गणना प्रपत्र भरा गया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है।
  इस अवसर पर बीएलओ श्रीमती कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल और स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला उपस्थित रहे।

More From Author

जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्य सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.