‘रंगीलो रास-नारी शक्ति महासंगम’ कार्यक्रम आयोजित

  • नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिलाः गीता पुष्कर धमी
  • ‘रंगीलो रास-नारी शक्ति’ महासंगम जैसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयासः मनीषा बत्रा

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी रुड़की पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी समाज सेविका मनीषा बत्रा से मुलाकात की। गीता पुष्कर धामी रुड़की में आयोजित ‘रंगीलो रास-नारी शक्ति महासंगम’ में शामिल होने के लिए पहुंची। उनकी समाजसेविका मनीषा बत्रा से हुई मुलाकात को महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुलाकात के दौरान महिला शक्ति के सम्मान, समाज में महिलाओं की भूमिका और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद का संदेश सामने आया। गीता पुष्कर धामी ने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, एक-दूसरे से जुड़ने और हमारी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। नारी शक्ति का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज सेविका मनीषा बत्रा ने कहा कि रंगीलो रास-नारी शत्तिफ महासंगम जैसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं। नारी शक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम योगदान देती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि महिलाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा उनके योगदान को उचित सम्मान प्राप्त हो।
आयोजक गौरव कौशिक की ओर से आयोजित ‘रंगीलो रास-नारी शक्ति महासंगम’ का आयोजन रुड़की के वैशाली मंडपम ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया, मनोरंजक गतिविध्यिों, प्रेरणादायक संवाद और रुड़की की प्रेरणादायी महिलाओं के सम्मान सहित विभिन्न गतिविध्यिां निर्धरित हैं।
नवरात्र के उत्सवी माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं की सहभागिता, उनकी उपलब्ध्यिों और सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। गीता पुष्कर धामी का रुड़की आगमन और समाजसेविका मनीषा बत्रा से मुलाकात ने आयोजन से जुड़े महिला सम्मान और सांस्कृतिक सहभागिता के संदेश को प्रमुखता दी।

More From Author

रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्यवाही

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.