सड़क निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति मिलने पर सिराई ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

  • ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की सिराई ग्राम सभा में 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹132.95 लाख (1 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपये) की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति पर ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने ऋषिकेश स्थित डॉ. अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदंबा रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अनिल पडियार, सुनील कुमार, उप प्रधान अनिल बडोला, राकेश नेगी, अरविंद चौधरी, सुरेश खारोला, शूरवीर राणा, रविंद्र कश्यप सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के 20 चेक वितरित किए

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.