सीबीओ गतिविधियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रथम तिमाही लक्ष्य व MTR तैयारियों पर विशेष जोर

उधम सिंह नगर। जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन में परियोजना निदेशक, डीआरडीए की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत सीबीओ (Community Based Organization) आधारित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त विकासखंडों के ब्लॉक M&E ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, प्रथम तिमाही (1st Quarter) के निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक द्वारा सभी संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।

इसके अतिरिक्त, आगामी मिड टर्म रिव्यू (MTR) के अंतर्गत उधम सिंह नगर में प्रस्तावित विजिट के दृष्टिगत उसकी तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण करें तथा परियोजना की प्रगति एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में एमआईएस (Management Information System) में समय से एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने, फील्ड स्तर पर संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सीबीओ आधारित कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

परियोजना निदेशक ने कहा कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने एवं सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अतः सभी स्टाफ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक का समापन आगामी कार्ययोजना के निर्धारण एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ किया गया।

बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए के साथ जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, समस्त सहायक प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजित

महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.